जय लक्ष्मी माता आरती


ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता!

तुमको निशदिन सेवत, सेवत हरि विष्णु विधाता!

ॐ जय लक्ष्मी माता-2

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता!सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता!!

ॐ जय लक्ष्मी माता-2

दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता!जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता!!

ॐ जय लक्ष्मी माता-2

तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता!कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता!!

ॐ जय लक्ष्मी माता-2

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता!सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता!!

ॐ जय लक्ष्मी माता-2

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता!खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता!!

ॐ जय लक्ष्मी माता-2

शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता!रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता!!

ॐ जय लक्ष्मी माता-2

महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई नर गाता!उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता!!

ॐ जय लक्ष्मी माता-2

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता!तुमको निशदिन सेवत,मैया जी को निशदिन सेवत हरि विष्णु विधाता!!

ॐ जय लक्ष्मी माता-2

Post a Comment

thank you for connecting with us.

और नया पुराने