9TH/मॉड्यूल 4/सत्र 1/ डेटा विश्लेषण



Data Analysis डेटा के निरीक्षण, सफाई, रूपांतरण और modelling की प्रक्रिया है और इसका उपयोग निर्णय लेने के लिए उपयोगी जानकारी प्राप्त करने में किया जाता है। 


क. बहुविकल्पीय प्रश्न


1. डेटा विश्लेषण वर्कफ़्लो में निगरानी के लिए सेंसर जैसे विभिन्न स्रोतों से डेटा एकत्र करने का कौन-सा चरण है?
(क) परिवर्तन
(ख) मॉडलिंग
(ग) डेटा संग्रह ✅
(घ) व्याख्या

2. डेटा विश्लेषण वर्कफ़्लो में डेटा के भीतर पैटर्न का पता लगाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सांख्यिकीय उपकरण है?
(क) मॉडलिंग
(ख) डेटा प्री-प्रोसेसिंग
(ग) ट्रांसफॉर्मेशन
(घ) विश्लेषण ✅

3. डेटा विश्लेषण के उद्देश्य से AI में किस तरह की तकनीकों का अक्सर उपयोग किया जाता है?
(क) सांख्यिकीय ✅
(ख) ऐतिहासिक
(ग) रासायनिक
(घ) सैद्धांतिक

4. निम्न में से कौन-सा एक Primitive Data Element है?
(क) विद्यार्थी का नाम
(ख) रोल नंबर ✅
(ग) रिकॉर्ड
(घ) फ़ाइल

5. डेटा संरचना में किसी मॉड्यूल की विशेषता का प्रतिनिधित्व करने वाली सूचना की “Field” क्या है?
(क) रिकॉर्ड्स
(ख) फ़ाइल
(ग) एकल प्राथमिक ✅
(घ) प्राथमिक कुंजी

6. निम्नलिखित में से कौन-सा समान डेटा तत्वों का संग्रह है?
(क) रैखिक सरणी ✅
(ख) स्टैक
(ग) क्यू
(घ) ट्रीज़

7. निम्नलिखित में से कौन-सी बहुस्तरीय डेटा संरचना है?
(क) रैखिक सरणी
(ख) स्टैक
(ग) क्यू
(घ) ट्रीज़ ✅

8. निम्नलिखित में से कौन-सा Joining Elements Data Structure है?
(क) इन्सर्ट
(ख) डिलीशन
(ग) मर्जिंग ✅
(घ) सॉर्टिंग

9. डेटासेट वह मध्य संख्या है जो डेटासेट को दो हिस्सों में विभाजित करती है।
(क) माध्य
(ख) माध्यिका ✅
(ग) बहुलक
(घ) विचलन

10. एक सिक्के को दो बार उछालने पर कितने संभावित परिणाम होते हैं?
(क) 2
(ख) 4  ✅
(ग) 6
(घ) 8

 ख. रिक्त स्थान की पूर्ति करिए -


1. Data Analysis डेटा के निरीक्षण, ____, रूपांतरण और Modelling की प्रक्रिया है।
   उत्तर: सफाई

2. Workflow में लुप्त मानों को हटा दिया जाता है जिसे ____ कहा जाता है।
   उत्तर: डेटा प्री-प्रोसेसिंग

3. Data Analysis से किसी Brand या Organisation के परिणामों की ____ लगा सकते हैं।
   उत्तर: भावी पूर्वानुमान

4. किसी Module की विशेषता को दर्शाने वाली सूचना की एकल प्राथमिक इकाई ____ है।
   उत्तर: फ़ील्ड

5. Data Structure में एक तत्व ढूँढना ____ है।
   उत्तर: खोज

6. मानों के समूह के योग को कुल संख्या से विभाजित करने पर ____ प्राप्त होता है।
   उत्तर: माध्य

7. ____ Normalization अधिकतम निरपेक्ष मान का उपयोग करता है।
   उत्तर: दशमलव स्केलिंग

8. माध्य, बहुलक और माध्यिका जैसे उपकरण माप ____ हैं।
   उत्तर: केंद्रीय प्रवृत्ति

9. एक Linear Data Structure जिसमें सम्मिलन और विलोपन एक छोर पर किया जाता है, ____ कहलाता है।
   उत्तर: स्टैक

10. Variance के वर्गमूल को ____ कहा जाता है।
    उत्तर: मानक विचलन

ग. सही या गलत के रूप में चिन्हित कीजिए -


1. Data Analysis मान्यताओं पर निर्भरता कम करके निर्णय लेने में सुधार करता है। — सही
2. Data Transformation में Data को सामान्यीकृत करना शामिल है। — सही
3. सन्निहित Memory Locations पर संग्रहीत Nodes का लिंक्ड सूची संग्रह है। — गलत
4. Graph और Trees गैर-रैखिक Data Structures हैं। — सही
5. Tree Data Structure Nodes के बीच एकमात्र Parent संबंध पर आधारित है। — गलत
6. Data Structure को विशेष क्रम में व्यवस्थित करने की प्रक्रिया Merging कहलाती है। — गलत
7. Traversing का अर्थ Data Structure के प्रत्येक तत्व का दौरा करना है। — सही
8. Dataset में सबसे अधिक बार आने वाली संख्या को माध्य कहते हैं। — गलत
9. विचलन को Variance और Standard Deviation से मापा जा सकता है। — सही
10. Probability Value हमेशा 0 और 1 के बीच होती है। — सही


घ. लघु उत्तरीय प्रश्न


प्रश्न 1. AI में Data Analysis का क्या महत्व है?

   उत्तर: Data Analysis से AI को वास्तविक Data से उपयोगी जानकारी मिलती है। इससे Pattern               पहचाने जाते हैं, भविष्यवाणी और निर्णय लेने में सहायता मिलती है।

प्रश्न 2. Data Structure में प्राथमिक Data संगठन क्या है?

   उत्तर: Data को व्यवस्थित और संग्रहित करने के लिए उपयोग की जाने वाली मूल संरचना Data Structure कहलाती है। इससे Data तक आसानी से पहुँचा जा सकता है।

प्रश्न 3. Data Structure को Linear Data Structure के रूप में कैसे वर्गीकृत किया जाता है?

   उत्तर: जिन Data Structures में Elements क्रम से व्यवस्थित होते हैं, उन्हें Linear Data Structure कहते हैं। Array, Linked List, Stack और Queue इसके उदाहरण हैं।

प्रश्न 4. Non-linear Data Structure क्या है?

   उत्तर: जिन Data Structures में Elements एक सीधी क्रमबद्ध श्रृंखला में नहीं होते, उन्हें Non-linear Data Structure कहते हैं। Tree और Graph इसके उदाहरण हैं।

प्रश्न 5. Data Structure पर कौन-कौन से Operations किए जा सकते हैं?

   उत्तर: Traversing, Searching, Insertion, Deletion, Sorting और Merging प्रमुख Operations हैं।

प्रश्न 6. सांख्यिकी में माध्य क्या है?

   उत्तर: सभी मानों के योग को मानों की कुल संख्या से विभाजित करने पर माध्य प्राप्त होता है।

प्रश्न 7. माध्यिका क्या है?

   उत्तर: Data को बढ़ते या घटते क्रम में रखने के बाद बीच में आने वाला मान माध्यिका कहलाता है।

प्रश्न 8. बहुलक क्या है?

   उत्तर: Dataset में जो मान सबसे अधिक बार आता है, उसे बहुलक कहते हैं।

प्रश्न 9. विचलन और मानक विचलन क्या है?

   उत्तर: विचलन Data के फैलाव को दर्शाता है। Variance और Standard Deviation Data के फैलाव को     मापने के प्रमुख माप हैं।

प्रश्न 10. 52 ताश के पत्तों में Face Card निकलने की संभावना कितनी है?

    उत्तर: 52 पत्तों में 12 Face Cards होते हैं। इसलिए संभावना = 12/52 = 3/13।

प्रश्न 11.: Data Analysis का महत्व समझाइए।

उत्तर: Data Analysis बहुत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है क्योंकि इससे वास्तविक Data के आधार पर बेहतर निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके द्वारा संगठन अपनी कार्यक्षमता और प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं। Data Analysis से भविष्य के परिणामों का अनुमान लगाया जा सकता है तथा समस्याओं के वास्तविक कारणों को समझने में सहायता मिलती है। इसके अलावा संसाधनों का बेहतर आवंटन किया जा सकता है और संगठन को प्रतियोगिता में बढ़त मिल सकती है। AI में Data Analysis का उपयोग Pattern पहचानने और Machine Learning के लिए Data तैयार करने में भी किया जाता है। 
और नया पुराने